जबलपुर। रेलवे द्वारा आगामी समर पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01073/01074 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतब्य को जाएगी।
एलटीटी-बनारस-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 01073 एलटीटी से बनारस स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 01 अप्रैल से 09 अप्रैल 2026 तक (4 ट्रिप) एवं समर के अवसर पर 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक (6 ट्रिप) द्वि-साप्ताहिक (बुधवार एवं गुरुवार) लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान कर इटारसी रात्रि 23:45 बजे, पहुँचकर अगले दिन रानी कमलापति 01:10 बजे, बीना सुबह 07:55 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए रात्रि 23:30 बजे बनारस स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01074 बनारस से एलटीटी स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 03 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक (4 ट्रिप) एवं समर के अवसर पर 17 अप्रैल से 02 मई 2026 तक (6 ट्रिप) द्वि-साप्ताहिक (शुक्रवार एवं शनिवार) बनारस स्टेशन से प्रात: 05:30 बजे प्रस्थान कर बीना रात 22:25 बजे, पहुँचकर अगले दिन रानी कमलापति 01:05 बजे, इटारसी 02:40 बजे पहुंचकर और शाम 16:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनसक्वस्टेशन पहुँचेगी।
कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविन्दपुरी, फतेहपुर एवं सूबेदारगंज (प्रयागराज) स्टेशनों पर रुकेगी।
