नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर अपर आयुक्त अरविंद शाह, अंजू ठाकुर व प्रभारी कॉल सेंटर देवेंद्र पटेल ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के महाप्रबंधक के साथ बैठक की। जिसमें फैक्ट्री प्रबंधन ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार पुणे स्थित मुख्यालय से पत्राचार शुरू किया गया है। बजट आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सर्विस चार्ज की राशि नगर निगम को जारी की जाएगी। नगर निगम का मानना है कि इस राशि से शहर के विकास कार्यों और जनसुविधाओं को गति मिलेगी। इससे जबलपुर में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले निगम ने बकाया कर और दुकान किराया वसूली पर भी सख्ती बढ़ा दी है। निगमायुक्त ने नया बाजार के व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें 31 मार्च से पहले सभी बकाया कर जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर कर अदायगी से शहर में सफाईए सड़कए प्रकाश और अन्य मूलभूत सुविधाओं के कार्य बेहतर तरीके से किए जा सकेंगे।
जबलपुर। जबलपुर में अब आर्डिनेंस फैक्टरी द्वारा नगर निगम को सर्विस चार्ज दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फैक्टरी प्रबंधन ने नगर निगम को सर्विस चार्ज का भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की है। यह सहमति नगर निगम के अधिकारियों व फैक्टरी प्रबंधन के साथ हुई बैठक के बाद बनी है।