khabar abhi tak

एमपी के सागर में प्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर की आत्महत्या, रात से गायब थे दोनों

सागर. मध्य प्रदेश के सागर में घर से भागकर प्रेमी युगल ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बहरोल थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव की है. दोनों रात से गायब थे। युवक अनिल पिता खेत सिंह लोधी 18 वर्ष रात में अपने खेत पर फसल की रखवाली करने सोने गया था। सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो वह नहीं मिला, जिसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं युवती भी रात करीब दो बजे से घर से गायब थी। दोनों जब नहीं मिले तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और तलाश शुरू की। युवक के परिजनों ने सुबह ही लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।

 गुट्टा पहाड़ी पर लटके मिले शव

दोनों गायब हुए तो पहले तो सभी को भागने का संदेह हुआ। परिवार के सदस्यों ने लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश की, फोन लगाया तो फोन चालू था, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। जिसके बाद परिजनों बहरोल थाने आकर थाना प्रभारी को सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने मोबाइल की लोकेशन के माध्यम से बिचपुरी गांव में मृतक के खेत से लगे हुए जंगल में एक किमी अंदर जाने के बाद गुट्टा पहाड़ी पर दोनों एक ही पेड़ पर एक रस्सी के फांसी के फंदे पर झूलते मिले। बहरोल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को फंदे से उतार कर पीएम के लिए भेज दिया। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया इसका कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak