khabar abhi tak

युवक की हत्या कर खेल मैदान में फेंकी लाश, जल्द घर लौटने का कहकर निकला था

   मंडला। मंडला के महाराजपुर स्थित खेल मैदान में आज युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने जांच के दौरान पाया कि युवक को घसीटकर लाया गया है, जिसके निशान मिले है। खबर मिलते ही परिजन पहुंच गए, जिन्होने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह जल्द ही घर आने का कहकर निकला था। 

                             पुलिस के अनुसार ग्राम केहरपुर मंडला निवासी प्रभु मरावी बीती शाम 6 बजे के लगभग परिजनों से कहकर निकला कि जरुरी काम से जा रहा है, देर रात तक घर लौट आएगा। इस बीच अज्ञात तत्वों ने धारदार हथियारों से हमला कर प्रभु की हत्या कर दी, इसके बाद लाश को महाराजपुर स्थित खेल मैदान में फेंक दिया। आज सुबह जब लड़के क्रिकेट खेलने के लिए मैदान पहुंचे तो देखा कि युवक की लाश खून से लथपथ हालत में पड़ी है। लाश मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर आई पुलिस ने पाया कि युवक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान है, यहां तक कि लाश को घसीटने के भी निशान मिले है। पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या कर लाश को मैदान में लाकर फेंका गया है। इस बीच मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक की पत्नी पिछले दो वर्षो से अपने मायके में रह रही है। जब 11 साल का बेटा व 9 साल की बेटी पिता के साथ रहती है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak