khabar abhi tak

सराफा बाजार में बिजली के खम्बे में लगी भीषण आग, अफरातफरी, भगदड़

 

जबलपुर। कोतवाली थानाक्षेत्र स्थित सराफा बाजार चौराहा पर आज उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बिजली के खम्बे में अचानक आग लग गई। आग ने बिजली के तारों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे चौराहा से निकल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। यहां तक कि कारोबारी अपनी अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। खबर मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। 

                                     बताया गया है कि सराफा बाजार चौराहा पर सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़भाड़ व जाम के हालात बने रहते है। आज शाम को भी लोगों की आवाजाही रही इस बीच मामाजी तार पट्टावालों की दुकान के पास बिजली के खम्बे में आग लग गई। जिसने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया और खम्बे से निकले तारों को अपनी चपेट में ले लिया। खम्बे में लगी आग को देख राह चलते लोगों सहित आसपास से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी व भगदड़ मच गई, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागते नजर आए। यहां तक कि लोग अपने वाहन छोड़कर दुकानों के अंदर घुस गए। कारोबारी भी दुकानों से बाहर आ गए। घटना की खबर मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दूसरी ओर विद्युत कर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने लाइन बंद कर सुधार कार्य शुरु कर दिया। आगजनी की घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन सराफा बाजार में कारोबार कुछ देर के लिए थम गया था। वहीं पुलिस ने कमानिया से लेकर कोतवाली तक बेरीकेट लगाकर लोगों की आवाजाही रोक दी थी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak