पुलिस के अनुसार लालमाटी गणेश चौक निवासी सीमा वर्मा बंगले में काम करती हंै। बीती रात सीमा आटो में बैठकर गंजीपुरा से अपने घर जाने के लिए निकली। सीमा के साथ उनकी बेटी मुस्कान व बहू पूजा भी थी। आटो जब सरकारी कुआ काली मंदिर के सामने पहुंचा। तभी चिराग और आयुष नामक बदमाश आ गए। जिन्होने आटो को रोककर चालक राकेश चौधरी से रुपयों की मांग की। मना करने पर राकेश के साथ मारपीट कर दी। आटो चालक के साथ मारपीट होते देख सीमा वर्मा ने विरोध किया तो उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मां पर हमला होते देख बेटी मुस्कान बीच बचाव करने उतरी तो उनके साथ भी बुरी तरह मारपीट की गई। सरेराह हमला होते देख आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्हे देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और घायल मां व बेटी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सीमा वर्मा की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।