बताया गया है कि आग लगने के समय क्लब में कुछ कर्मचारी, एक वेल्डर और अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान शार्ट सर्किट से क्लब में आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया। जिसे देख कर्मचारी सहित अन्य लोग बाहर आ गए, वहीं एक व्यक्ति अंदर की फंसा रह गया, जो आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, इसके बाद जांच में एक युवक का कंकाल मिला, ऐसा माना जा रहा है कि मृतक क्लब का ही कर्मचारी हो सकता है। घटना के बाद एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। नर कंकाल का पंचनामा कर उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। कर्मचारियों से पूछताछ जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। मौके पर मिले नर कंकाल का डीएनए टेस्ट करवाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की जानकारी लगते ही फन क्लब के मालिक वासु गप्ता को भी अटैक आ गया है। जिन्हें कि इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।