अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़कों पर अतिक्रमण कर मकान और दुकान बढ़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। स्पष्ट कहा गया कि अब अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां जहां भी अवैध तरीके से कब्जे किए गए है उन्हे तत्काल हटाया जाए। उन्होने कहा कि सभी ऐसी जगह को चिन्हित कर उन्हे तोड़ा जाए। गौरीघाट क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर भी अधिकारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने यहां पार्किंग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाएंगे। इसका उद्देश्य शहर को जाम से मुक्त करना और यातायात को सुचारू बनाना है। एसपी सम्पत उपाध्याय ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।