khabar abhi tak

कजरवारा खेरमाई दरबार में लहराई धर्म ध्वजा, भजनों में दिखे भक्ति के रंग



जबलपुर।कजरवारा स्थित माँ खेरमाई माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध देवी गीत गायक संजो बघेल ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित भक्तों को भाव विभोर कर दिया। देर रात तक चले इस रतजगा में माता की मनमोहक झांकियों ने धार्मिक वातावरण निर्मित किया। कार्यक्रम के दौरान कैंट विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने विधायक का पगड़ी, श्रीफल और चुनरी भेंट कर पारंपरिक स्वागत किया। इसके पश्चात विधायक ने मंच से गायक संजो बघेल और मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय को पीतांबरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

​आस्था के साथ हुआ रतजगा

​भजन संध्या के दौरान धर्म ध्वजा के साथ भक्तों ने माता के दरबार में नृत्य कर भक्ति भाव प्रकट किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद कृष्णा दास चौधरी सहित अनिल ठाकुर, आशीष दास चौधरी, विजय महोबिया, संतोष रजक, आशुतोष दुबे, बृजलाल चौधरी, विनय चौधरी, अनिल प्रताप ठाकुर, दिलीप सेन, धनपत झरिया, आनंद और राहुल चौधरी उपस्थित रहे। इन सभी जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं के साथ मिलकर देर रात्रि तक माता की आराधना की और धर्म लाभ अर्जित किया। आयोजन में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि श्रद्धालु सुगमता से दर्शन और भजन का आनंद ले सकें।

​आज निकलेगी भव्य जवारा शोभायात्रा

​नवरात्र के समापन अवसर पर आज खेरमाई मंदिर से विशाल जवारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष नकुल गुप्ता, राजू पटेल, अटल उपाध्याय, राजेंद्र यादव, अस्सू ठाकुर, मूलचंद पवार पंडा और अनिल वाल्मीक पंडा ने इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। सुनील गिल, अपूर्व दुबे, विभु शुक्ला, अज्जू वाल्मीक, बाबू विश्वकर्मा और कुलदीप खरे ने बताया कि यह शोभायात्रा खेरमाई मंदिर से प्रारंभ होकर शिवपुरी, कजरवारा, सिद्धेवरी नगर, बजरंग बस्ती, पिग्री, भोगाद्वार और धोबीघाट सहित विभिन्न क्षेत्रों से भ्रमण करेगी। समिति के सदस्यों ने सभी धर्मप्रेमी जनता से इस धार्मिक जुलूस में शामिल होने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak