khabar abhi tak

दो नाबालिगों की करंट से मौत,खेत मालिक ने जंगली जानवर मारने बिछाए थे तार

 

     बालाघाट। बालाघाट के ग्राम बोडुंदाकला किरनापुर में आज उस वक्त मातम छा गया, जब खेत मालिक द्वारा जंगली जानवरों को मारने बिछाए गए करंट के जाल में फंसकर दो नाबालिगों की मौत हो गई। दोनों दोस्त खेत में एक तोते की तलाश में गए थे, जहां पर उन्हे प्यास लगी तो वे पानी के पंप की ओर जा रहे थे। उस वक्त बिजली के तारों की चपेट में आ गए। 

                                   बताया गया है कि गांव में खेत मालिक टेकचंद बिठोले ने जंगली जानवरों को मारने के लिए अपने खेत में बिजली के तारों से करंट का जाल बिछाया था। जहां पर आज सुबह दस बजे के लगभग स्नेहल पटले उम्र 16 वर्ष व उज्जवल शरणागत 15 वर्ष अपने दो अन्य दोस्तों के साथ तोते ही तलाश में खेत पहुंच गए। जब वे तोते ही तलाश में इधर से उधर भटक रहे थे। इस दौरान  प्यास लगने पर वे किसान टेकचंद के खेत में पानी पंप की ओर गए। स्नेहल जैसे ही आगे बढ़ तो वह बिजली के तार की चपेट में आ गया। स्नहेल को देख उज्जबल बचाने के लिए दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गयाए जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्नहेल व उज्जवल को करंट की चपेट में आते देख दोनों साथियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंच गए, देखा तो दोनों बालक की मौत हो चुकी थी। खबर मिलते ही परिजन व रिश्तेदार भी पहुंच गए, जिनका रो-रो कर बुरा हाल रहा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak