khabar abhi tak

अपनों ने छोड़ा, तो गरीब नवाज कमेटी ने निभाया इंसानियत का धर्म

 


जबलपुर। मेडिकल अस्पताल परिसर स्थित रैन बसेरे में एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद गरीब नवाज कमेटी ने मानवीय मिसाल पेश की। समिति के सदस्यों ने लावारिस शव को सम्मानजनक विदाई देते हुए तिलवारा मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार संपन्न कराया। गढ़ा थाना पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर कमेटी के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस की वैधानिक कार्रवाई में सहयोग किया।

​शिनाख्त के प्रयास नहीं हुये सफल

​शव मिलने की खबर से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया था। गढ़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस और कमेटी के सदस्यों ने रैन बसेरे तथा मेडिकल परिसर में मौजूद लोगों से मृतक की पहचान के संबंध में सघन पूछताछ की। काफी प्रयासों के बाद भी जब मृतक का नाम या पता ज्ञात नहीं हो सका, तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। शिनाख्त न होने की स्थिति में कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव को कमेटी के सुपुर्द किया गया। कमेटी द्वारा आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान रियाज अली, बाबू खान, दीपक निगम, बछु नांकनी, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद नदीम, अब्दुल बारी, मोहम्मद अमीर और इसुफ मालगुजार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने बताया कि लावारिस शवों की पहचान न होने पर संस्था हमेशा आगे आकर उनका अंतिम संस्कार करती है। इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य हर अज्ञात व्यक्ति को मृत्यु के पश्चात गरिमापूर्ण विदाई देना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak