बताया गया है कि शिवेंद्र यादव उम्र 18 वर्ष अपने दोस्त के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद रात एक बजे के लगभग मोटर साइकल से अपने घर के लिए निकला। जब वह लोही ब्रिज से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान बदमाशों ने रोककर रिवाल्वर से दनादन फायरिंग करना शुरु कर दिया। दो गोली शिवेन्द्र के पेट में लगी और वह गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर ब्रिज से गुजर रहे लोगों में भगदड़ व अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां शिवेन्द्र की हालत को देखते हुए आईसीयू में भरती कर इलाज शुरु कर दिया गया। आईसीयू में भरती शिवेन्द्र की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है, वहीं कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रीवा। एमपी के रीवा स्थित लोही ब्रिज बिछिया क्षेत्र में बदमाशों ने शिवेन्द्र यादव नामक युवक को उस वक्त रोककर गोलियां मारी, जब वह एक शादी समारोह से लौटकर घर जा रहा था। हमले में शिवेन्द्र के पेट में गोली लगी है, जिसे शासकीय अस्पताल में भरती कराया गया है। जहां पर हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
Tags
madhya pradesh