जबलपुर. आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) व वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के तत्वावधान में महिला विंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शानदार व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही इस मौके पर प्रतिभागी नारी शक्ति को पुरस्कृत भी किया गया.महिला विंग का आयोजन 13 मार्च शुक्रवार को आयोजित किया गया. महिला शक्ति के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां अत्यंत प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण रही.कार्यक्रम में 300 से अधिक महिला शक्ति ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में हिन्द मजदूर सभा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका सिंह उपस्थित रहीं. नारी शक्ति के इस उत्सव में बेहतरीन लोक नृत्य और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत प्रदर्शनों ने समां बांध दिया. अंत में यूनियन के मंडल अध्यक्ष बी एन शुक्ला, मंडल सचिव रोमेश मिश्रा एवं महिला विंग पदाधिकारियों ने समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया एवं उपस्थित समस्त महिला शक्ति को उपहार भी प्रदान किया। कार्यक्रम में कॉम आरती यादव, चांदनी, कीर्ति, संजू रंगारे, अंशुल, श्वेता कनौजिया, अरुणा सहित महिला विंग की समस्त कामरेड्स उपस्थित रहीं।
AIRF-WCREU का महिला दिवस पर जबलपुर में शानदार आयोजन, पुरस्कृत हुईं नारीशक्ति
byKhabarAbhiTak
-
0



