khabar abhi tak

महिला की बेरहमी से हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे, धड़ को घसीटते हुए घर के पीछे फेंका

रीवा। रीवा के ग्राम लोही गांव में आज दिल दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर कुख्यात बदमाशों ने महिला लीलावती पटेल की बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने महिला का सिर काटकर घर से दूर फेंक दिया। धड़ को घसीटकर घर के पीछे छोड़ दिया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 
                                   पुलिस के अनुसार लोही गांव बिछिया में रहने वाली लीलावती पटेल उम्र 60 वर्ष आज दोपहर के वक्त अपने घरेलू काम में लगी थी। इस दौरान गांव के कुख्यात बदमाश आए। जिन्होने लीलावती की धारदार हथियारों से हमलाकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी महिला का सिर काटकर अपने साथ ले गए और गांव के बाहर फेंक दिया। वहीं धड़ को घसीटते हुए घर के बाहर छोड़ दिया। गांव के लोगों ने देखा तो वे सहम गए, जिन्होने लीलावती की बेटी को सूचना दी। इसके बाद नीता पटेल मौके पर पहुंचीं और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिन्होने धड़ तो घर के पिछले हिस्से से बरामद कर लिया। वहीं करीब दो घंटे तलाश करने के बाद सिर गांव के बाहर से बरामद किया है। पुलिस को पूछताछ में बेटी नीता का कहना था कि आरोपियों ने क्रूरता की हद पार करते हुए सिर काटकर अपने साथ ले गए। उनकी मां की किसी से दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मृतक के देवर रामकिशोर पटेल ने बताया कि वह पिछले 12 साल से यहां रह रही थीं। घर का काम कर गुजर-बसर करती थीं। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उन्हें फोन आया कि उनकी भाभी की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां गांववालों की भीड़ जमा थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak