khabar abhi tak

अवैध होल्डिंग पर कार्रवाई करने प्रशासन के कांप रहे हाथ ! हादसे का खतरा, देखें वीडियो



जबलपुर।
शहर में अवैध रूप से स्ट्र्ीट लाइटों के पोल में लगाए जाने वाले कैनोपी, होल्डिंग पर कार्रवाई करने में प्रशासन के हाथ कांप रहे हैं। हवा-पानी से क्षतिग्रस्त होने वाले इन होल्डिंग से हादसे की आशंका बनी हुई है। शहर के कई जगहों पर ये होल्डिंग चीथड़ों में तब्दील हो चुके हैं। ऐसे होल्डिंग से सड़क पर चलने वाले यातायात में दुर्घटना का खतरा है।


नौदराब्रिज से करमचंद चौक की ओर आने वाले मार्ग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसमें पतले डिवाइडर के स्ट्र्ीट लाइट पर होल्डिंग बांधे हुए हैं। हवा-पानी की वजह से ये निकल गए हैं। इससे सड़क पर चलने वाले वाहनों से ये टकरा रहे हैं। कई बार भीड़ की मौजूदगी में इन कटे-फटे होल्डिंग की वजह से चालक को सामने दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे सामने के वाहन के टकराने की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कुछ जागरूक लोगों ने यातायात को देखते हुए ऐसे कुछ कैनोपी हटवा दी थी लेकिन इस मार्ग पर लगे अन्य होल्डिंग खतरे की धंटी बने हुए हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak