विधायक अभिलाष पांडे और नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर का जताया आभार
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सांगठनिक विस्तार करते हुए सचिन सखूजा गोलू को स्वामी विवेकानंद मंडल का मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। भाजपा संगठन की ओर से युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की कड़ी में यह निर्णय लिया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारी सचिन सखूजा ने अपनी इस जिम्मेदारी के लिए उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे और नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है। उन्होंने संकल्प लिया कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। इस नियुक्ति पर मंडल अध्यक्ष अमर पटेल समेत अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। समर्थकों का मानना है कि इस नई जिम्मेदारी से क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों में तेजी आएगी।
