khabar abhi tak

रेलवे की कई सेवाएं 2 दिनों तक ठप रहेगी, यहां का पीआरएस सिस्टम रहेगा बंद

जबलपुर/नई दिल्ली. आगामी 26 व 27 मार्च को लगभग 5 घंटे तक दिल्ली पीआरएस की सेवाएं बंद रहेंगी। दरअसल, दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) की सेवाएं दो दिन के लिए प्रभावित रहेंगी। इस दौरान टिकट बुकिंग से लेकर कई सेवाएं बंद रहेंगी। इसका असर जबलपुर सहित देश भर के सभी रिजर्वेशन सेंटर पर दिल्ली की ट्रेनों के आरक्षण सिस्टम पर रहेगा.

रेलवे के मुताबिक दरअसल, 26 और 27 मार्च को इसलिए पीआरएस सेवाएं लगभग 5 घंटे के लिए बंद रहेंगी। क्योंकि इस दौरान इस पीआरएस सिस्टम की कार्य क्षमता और परफॉर्मेंस को सुधारने का काम किया जाएगा

इतने बजेे तक रहेगा बंद

पीआरएस का डाउनटाइम 26 मार्च 2026 को रात 23 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और ये 27 मार्च 2026 की सुबह 4.45 बजे तक रहेगा

यें क्या-क्या काम नहीं कर पाएंगे

- आप करंट रिजर्वेंशन नहीं कर पाएंगे

- आप अपनी किसी टिकट को रद्द नहीं करवा पाएंगे

- आप पीएनआर का स्टेटस नहीं देख पाएंगे

- टिकट से जुड़ी पूछता नहीं हो सकेगी

- इस दौरान चार्ट तैयार नहीं हो पाएगा

- दिल्ली से शुरू होने वाली ट्रेनों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पाएंगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak