khabar abhi tak

ट्रेन में मोबाइल फोन चोरी कर यात्री के खाते से निकाले 4.61 लाख रुपए, गाजियाबाद से पकड़ा गया आरोपी , 95 हजार रुपए बरामद

 जबलपुर। जबलपुर जीआरपी ने मोबाइल फोन चोरी कर खाते से 4.61 लाख रुपए निकालने वाले आरोपियों को यूपी के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ट्रेन में यात्रा करते वक्त एक यात्री का मोबाइल फोन चोरी कर वारदात को अंजाम दिया था। 

                                   इस संबंध में जीआरपी थानाप्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि दिसम्बर 2015 में शमीमुल्ला नामक व्यक्ति का ट्रेन में यात्रा करते वक्त मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। चोरी किए गए मोबाइल फोन से आरोपी ने करीब 4 लाख 61 हजार रुपए निकाल लिए। कुछ दिनों बाद उन्हें पता चला कि उनके खाते से ऑनलाइन लेनदेन के जरिए 4 लाख 61 हजार रुपए निकाले गए है। जिसपर उन्होने जीआरपी थाना में श्किायत की।  पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी की पहचान करते हुए तीन दिन पहले गाजियाबाद में दबिश देकर मुख्य आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से ठगी की गई रकम में से 95 हजार रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस को पूछताछ में आरोपी अजय कुमार ने बताया कि उसके साथ एक और युवक शामिल रहा। पुलिस की टीम अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी को पकडऩे में जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत, निरीक्षक सोनल शुक्ला, प्रधान आरक्षक आनंद यादव, आरक्षक प्रमोद, उमेश, अमित व साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सागर उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak