जबलपुर। हनुमानताल के प्रेमसागर में रहने वाले एक दामाद ने अपनी सास का लाठी मारकर सिर फोड़ दिया। यह वारदात रविवार सुबह की है। इस मामले की महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। हनुमानताल पुलिस ने बताया कि प्रेमसागर निवासी सुमन डागौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका दामाद विशाल रैकवार है, जो आये दिन उसकी बेटी से विवाद करता है। 22 मार्च की सुबह लगभग 10-15 बजे अपनी बैटी माही रैकवार के घर गयी। दामाद विशाल रैकवार बेटी माही से मारपीट कर रहा था। उसने मारपीट करने से मना किया। इसी बात पर दामाद विशाल रैकवार उसे गाली गलोज करने लगा। गालियां देने से मना करने पर डंडा से हमलाकर सिर में चोट पहुंचा दी। वह जान से मारने की धमकी देते हुुये भाग गया।
इसी तरह दारूल उलूम निवासी रासिद अंसारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आटो चलाता है। रविवार को अपने घर के सामने टहल रहा था। तभी चिन्टू उर्फ इस्लाम आया। एक दिन पहले भांजा सोहेले से हुये विवाद की बात को लेकर उसके साथ गाली गलोज करने लगा। उसने गालियां देने से मना किया तो चिन्टू उर्फ इस्लाम ने किसी नुकीली चीज से हमला कर गर्दन मे चोट पहुंचा दी।
