khabar abhi tak

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों न शुरु की भूख हड़ताल, महर्षि पतंजलि भवन से योग शिक्षा विभाग को शिफ्ट किए जाने का विरोध

सागर। सागर के डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि योग शिक्षा विभाग को महर्षि पतंजलि भवन में संचालित किया जा रहा था। लेकिन कुलपति द्वारा योग विभाग को कंप्यूटर साइंस विभाग में विस्थापित करने का आदेश जारी किया है। जिसका विद्यार्थी विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के चलते विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हड़ताल के दूसरे दिन आज शाम 5 बजे तक विद्यार्थी हड़ताल पर बैठे हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि विश्वविद्यालय में योग शिक्षा विभाग शुरू से ही महर्षि पतंजलि भवन में संचालित होता आ रहा है। लेकिन कुलपति द्वारा विभाग को कंप्यूटर साइंस भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। इस भवन में किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं है। क्षतिग्रस्त अवस्था में है। इससे योग विभाग के छात्र.छात्राओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। योग शिक्षा विभाग के छात्र.छात्राओं की मांग है कि भवन को यथावत रखा जाएए वरना जब तक विश्वविद्यालय के कुलपति आश्वासन नहीं देंगे, भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak