बताया गया है कि रन्नौद कस्बे में रहने वाली आंगनबाड़ी सहायिका बीते दिन रन्नौद अस्पताल गई थी। जहां से लौटते वक्त गांव के ही रहने वाले इन्दर गुर्जर ने उसे घर छोडऩे के बहाने बाइक पर बैठा लिया। आरोपी युवक उसे घर ले जाने की बजाय नदी किनारे सुनसान स्थान पर ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में मौके से फरार हो गया। घटना से व्यथित पीडि़ता ने मोबाइल फोन से अपने भाइयों को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही उसके भाई मौके पर पहुंचे और वहां से सीधे रन्नौद थाने पहुंचे। यहां एक भाई पीडि़ता के साथ रुक गया, जबकि दूसरा भाई अपने दो साथियों और के साथ आरोपी इन्दर गुर्जर के घर पहुंच गया। इंदर को घर से निकालकर तीनों ने बुरी तरह पीटना शुरु कर दिया। इंदर के साथ मारपीट होते देख मां शिवकुंवर उम्र 60 वर्ष पति तोकम सिंह गुर्जर बेटे को बचाने के लिए बीच में आ गईं। मृतका की बहू के अनुसार गुस्से में पीडि़ता के भाई ने उनसे कहा कि तूने कपूत को जन्म दिया है। उसे बचा रही है। इसके बाद उसने टपरे की थुनिया निकालकर वृद्धा के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। इस हमले में शिवकुंवर के सिर में गंभीर चोट आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी इन्दर को मारपीट करते हुए थाने ले जाया गया था। घायल हालत में उसे बाद में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया गया।
शिवपुरी। एमपी के शिवपुरी स्थित रन्नौद क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका से दुष्कर्म की घटना के बाद हिंसा भड़क गई। आरोपी युवक के घर पहुंचे पीडि़ता के भाई ने गुस्से में उसकी मां की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में पीडि़ता के भाई सहित तीन युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दुष्कर्म के आरोपी युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
Tags
madhya pradesh