khabar abhi tak

उज्जैन-भोपाल रेल लाइन पर बड़ा हादसा, गार्डर बदलते समय क्रेन नदी में गिरी, कई गाडिय़ां रही बाधित

उज्जैन. एमपी के उज्जैन-भोपाल रेल लाइन पर शुक्रवार को बड़ी घटना हो गइ्र्र। रेलवे ब्रिज की मरम्मत करने पहुंची क्रेन, गार्डर सहित नदी में गिर गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, किंतु लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, वहीं इस घटना के चलते उज्जैन आने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

बताया जाता है कि उज्जैन से भोपाल रूट पर शहर से करीब 30 किमी दूर तराना स्टेशन के पास टिल्लर नदी पर दो ब्रिज से अप-डाउन ट्रेनों की आवाजाही होती है। इनमें से एक पुराने ब्रिज के गार्डर में खराबी होने के चलते गुरुवार से उसे बदलने का काम चल रहा था। आज शुक्रवार को क्रेन से गार्डर बदला जा रहा था। दोपहर में इसी दौरान असंतुलित होने के कारण क्रेन गार्डर सहित नदी में जा गिरी।

इधर, सूचना मिलते ही उज्जैन रेलवे स्टेशन से राहत दल मौके पर भेजा गया। घटना के बाद कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। अभी एक ही ब्रिज से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।  कर्मचारियों ने बताया कि अगर क्रेन कुछ आगे गिरती तो ब्रिज टूट सकता था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak