khabar abhi tak

आरती में धक्का लगते ताली बजा रहे किशोर पर टूट पड़े तीन युवक


जबलपुर।
पनागर की बड़ी खेरमाई में गुरूवार की रात उस समय एक किशोर पर तीन युवक टूट पड़े, जब किशोर आरती में ताली बजा रहा था। उस समय तीन आरोपी युवकों में से एक को धक्का लग गया था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है।

पनागर पुलिस ने बताया कि पनागर निवासी दिशांत वंशकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रिछाई में काम करता है। 26 मार्च की शाम लगभग 7-30 बजे वह एवं पड़ौस में रहने वाला प्रिंस वंशकार आरती करने गये थे। आरती करते समय प्रिंस ताली बजा रहा था, जिसका चेलू प्रजापति का धक्का लगने के कारण चेलू प्रजापति एवं चेलू के साथी साहिल प्रजापति, सिब्बू उर्फ शिवम प्रजापति तीनों प्रिंस केा गाली गलोज करने लगे। प्रिंस ने गालियां देने से मना किया तो साहिल प्रजापति ने हाथ में पहने हुये कड़े से प्रिंस के साथ मारपीट की शिब्बू उर्फ शिवम एवं चेलू ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की मारपीट से उसे कान सिर, चेहरे तथा प्रिंस को भौंह, सीना पीठ में चोट आयीं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak