जबलपुर। सिहोरा के दराची टोला में मौसी के घर घूमने आया एक किशोर ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया किशोर की मौत के पीछे परीक्षा में असफल होना बताया है। पुलिस ने किशोर का शव पीएम के लिए भेज दिया है।
सिहोरा पुलिस ने बताया कि दराची टोला निवासी कौडीलाल सेन ने सूचना दी थी कि उसके साढू भाई राजेश सेन निवासी परायगंज (झुकेही) का लड़का उसके यहां करीबन 15 दिन पूर्व घूमने आया था। गुरूवार शाम करीबन 6 बजे वह अपनी पत्नी को लेकर घाट सिमरिया आया था। पत्नी को घाट सिमरिया छोड़ कर शाम करीबन 7 बजे अपने घर पहुंचा तो देखा कि साढू भाई का लड़का अंदर कमरे के दरवाजे के उपर रोशनदान से गरम पट्टी बांध कर गले में गरम पट्टी की गठान लगाकर फंदे पर लटका हुआ था। जिसेे गले एवं रोशनदान से गरम पट्टी खोल कर फांसी से नीचे उतार कर उसे शासकीय अस्पताल सिहोरा ईलाज हेतु लाये थे। अस्पताल में डॉक्टर ने चैक कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक किशोर कक्षा 08 वीं की परीक्षा दिया था, उसका 25 मार्च को रिजल्ट निकला था। वह परीक्षा में फेल हो गया था।
- पनागर में शुक्रवार की सुबह राहुल पटेल निवासी व्यास मोहल्ला ने सूचना दी कि गुरूवार की रात लगभग 11 बजे बड़े पापा की बहू प्रतिभा पटेल घर में तिवारी खेड़ा में जहरीली बस्तु खाने की सूचना भाई विपिन पटैल ने दी थी। उसे उपचार हेतु नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे भाभी प्रतिभा की मृत्यु हो गयी।
- रांझी के मढ़ई में गुरूवार रात कंधी सिंह ठाकुर ने सूचना दी कि लगभग 8 बजे अपने कमरे मंे था। तभी भाभी रंजना ठाकुर ने उसे आवाज लगाकर बतायी कि बड़े भाई करन सिंह ठाकुर किचन में पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फंदे पर लटके हैं। भाई को फंदे से उतारकर उपचार हेतु रांझी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने चैक कर भाई करन सिंह को मृत घोषित कर दिया।
- खमरिया के सूअरकोल के पास हुई दुर्घटना के बारे में भण्डारी अस्पताल से सूचना मिली कि गुरूवार को शाम 5.40 बजे डुमना रोड सुअरकोल चौक पास खमरिया में अदित्य यादव निवासी इन्द्रानगर का सड़क दुर्घटना में चोट लगने के कारण संदीप यादव व्दारा मृत अवस्था में अस्पताल में लाया गया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
