khabar abhi tak

सुन्नी मुस्लिम काज़ियात वेलफेयर कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने प्यारे साहब



जबलपुर। सुन्नी मुस्लिम काज़ियात वेलफेयर कमेटी ने संगठन विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की हैं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इस संस्था ने भाजपा नेता और इस्लामिक शिक्षाविद् प्यारे साहब को कमेटी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह महत्वपूर्ण निर्णय विधायक अजय विश्नोई की अनुशंसा और संस्था के संरक्षक काज़ी अकलीम उद्दीन नियाज़ी की सहमति के पश्चात लिया गया है। कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष काज़ी सैय्यद अनस अली चिश्ती ने प्यारे साहब की नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उनकी सक्रियता और विद्वता पर भरोसा जताया है। ​अध्यक्ष के अनुसार प्यारे साहब के अनुभव से प्रदेश में काज़ियात संबंधी कार्यों को नई गति मिलेगी और मुस्लिम समाज की समस्याओं का समाधान त्वरित होगा। इस अवसर पर अजय विश्नोई, निराले साहब, डॉ. अविजित विश्नोई, अनिरुद्ध विश्नोई, तनज़ील ईशान, एडवोकेट तकमील नासिर, हाफिज़ मुईन अहमद अंसारी, सगीर राईन, सुहेल अनवर खान, मोहम्मद शमीम, जावेद खान, अरशिल सलीम, फैज़ान मिर्ज़ा, शारिल सलीम, तमसील समनान, तशकील फारान, इकलाख खान, अमजद हुसैन, अलीम कुरैशी, सलीम खान, अय्यूब अहमद खान, सादिक खान, इकबाल खान, एडवोकेट हाजी मुईन रज़ा, आमिर आज़ाद अंसारी, यासीन खान और असगर अंसारी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak