जबलपुर। रांझी के गांधी चौक पर शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश पर चाकूबाजी किया जाना सामने आया है। इस चाकूबाजी में आरोपी बिल्लू ने अजय कोल को पकड़ा था और करन ने उस पर दनादन चाकू से वार किए थे। चाकूबाजी के बाद दोनो आरोपी घायल को छोड़कर घटनास्थल से भाग गए थे।
रांझी पुलिस ने बताया कि मारपीट से घायल अजय कोल को सरकारी अस्पताल रांझी लाया गया था। पुलिस को अजय कोल, इन्द्रा नगर रांझी ने बताया कि वह पुट्टी पुताई का काम करता है। शुक्रवार को अपने दोस्त रोशन कोल के यहां मानेगांव रांझी गया था। वहां पर खाने पीने के बाद रोशन के साथ हम दोनो गांधी चौक आये। वहां पर करन कोल अपने साथी बिल्लू कोल के साथ मिला। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों उससे गाली गलौज करने लगे लगे। उसने गालियां देने से मना किया तो बिल्लू कोल ने उसे पकड़ लिया और करन कोल ने हत्या करने की नियत से चाकू से हमलाकर सिर में पीछे तरफ, पेट, दाहिने जांघ मे चोट पहुंुचा दी। वह वहां से बचने के लिये भागा था और एक व्यक्ति के घर के पास गिर गया था।
