सतना। एमपी के सतना में आज मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 94 वाहनों पर चालान काटे गए। चेकिंग से बचने के प्रयास में एक बुलेट चालक ने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक को टक्कर मार दी, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई है।
जानकारी के अनुसारए सिटी कोतवाली थाना परिसर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बिना हेलमेटए अधूरे दस्तावेज और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। बड़ी संख्या में वाहन पकड़े जाने से थाना परिसर में वाहनों की कतारें लग गईं और चालान जमा करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सिटी कोतवाली क्षेत्र में लगभग 64 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत यातायात थाना के सामने भी चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक बुलेट चालक, पुलिस कार्रवाई से बचने तेजी से भागा और आगे जाकर उसने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक गोपाल शर्मा को टक्कर मार दीए जिससे आरक्षक घायल हो गए। घायल आरक्षक गोपाल शर्मा को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने बुलेट वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस ने भी 30 से अधिक वाहनों के चालान काटे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
Tags
satna