khabar abhi tak

रेलवे पेंशनरों के हित में जबलपुर मंडल एवं एचडीएफसी बैंक के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, मिलेगा ये लाभ

 
जबलपुर।
पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा की उपस्थिति में आज 25 मार्च 2026 को रेलवे पेंशनरों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एचडीएफसी बैंक एवं जबलपुर मंडल के मध्य एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेसिडेंट श्री आशीष तलरेजा तथा मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज) श्री वरुण चतुर्वेदी द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में मंडल के सहायक कार्मिक अधिकारी श्री सच्ची पति नंदन एवं कल्याण निरीक्षक श्री सुभाष चंद्र भी उपस्थित रहे। इस एमओयू के अंतर्गत एचडीएफसी बैंक द्वारा रेलवे पेंशनरों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिनसे उनकी सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

ये मिलेंगी प्रमुख सुविधाएं

- व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु कवर: 80 वर्ष की आयु तक 1 करोड़ रुपये तक

- आश्रित अविवाहित पुत्री के विवाह हेतु सहायता: अधिकतम 5 लाख रुपये

- बच्चों की शिक्षा हेतु सहायता: अधिकतम 5 लाख रुपये

- साइबर सुरक्षा योजना: 3 लाख रुपये तक का कवर

यह पहल रेलवे पेंशनरों के कल्याण एवं सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak