khabar abhi tak

भोपाल-नवी मुंबई के बीच 29 मार्च से शुरू होगी नई फ्लाइट, ये है शेड्यूल

भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल से नवी मुंबई के बीच हवाई सफर अब और आसान होने जा रहा है। 29 मार्च रविवार से इंडिगो एयरलाइन द्वारा इस रूट पर नई फ्लाइट सेवा शुरू की जा रही है। इस सेवा से यात्रियों को तेज, आरामदायक और सीधी यात्रा का विकल्प मिलेगा, जिससे कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा। 

भोपाल-नवी मुंबई की टाइमिंग

भोपाल से नवी मुंबई के बीच सफर करना चाहते हैं तो इससे आपका सफर आसान हो जाएगा। फ्लाइट का टाइमिंग ऐसी रखी गई है कि आप दिनभर का काम निपटाकर आराम से सफर कर सकें। यह सुविधा खासकर बिजनेस और नियमित यात्रियों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।

फ्लाइट का शेड्यूल

फ्लाइट नंबर मार्ग प्रस्थान समय आगमन समय

6श्व-397 नवी मुंबई  भोपाल शाम 6:50 बजे रात 8:10 बजे

6श्व-753 भोपाल  नवी मुंबई रात 8:50 बजे रात 10:20 बजे

इतना है किराया 

भोपाल–मुंबई: 5296

भोपाल–नवी मुंबई: 5526

भोपाल–मुंबई (एयर इंडिया): 8845

यात्रियों को मिलेंगे ये फायदे

इस यात्रा से आपको भोपाल से नवी मुंबई तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। बिना किसी बदलाव के यात्रा की जा सकती है। हालांकि बिजनेस ट्रैवल के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है। इसमें पुणे तक सड़क और लोकल ट्रांसपोर्ट से आसान पहुंचा जा सकता है। दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई जैसे शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स का लाभ पाएगा। दुबई, सिंगापुर और लंदन जैसे अंतरराष्ट्रीय शहरों तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak