मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता चला कि प्रेम नारायण पटेल अपने खेत में हल चला रहे थे। तभी उनका भतीजा संदीप वहां पहुंचा और गेहूं की फसल में पानी चले जाने को लेकरा विवाद करने लगा। दोनों के बीच विवाद बढ़ते देख आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने समझाइश देते हुए दोनों को अलग कर दिया। उस वक्त तो संदीप चला गया। लेकिन कुछ देर बाद ही वह बंदूक लेकर आया और अपने चाचा प्रेम नारायण के सीने में गोली मार दी। सीने में गोली लगते ही प्रेम नारायण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मौजूद मृतक के बेटे सचिन ने बताया कि आरोपी धमकी देकर गया था और फिर अपने माता-पिता के साथ वापस आया। पिता को गोली लगते देख सचिन अपनी जान बचाकर भागा और गांव के कोटवार को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस अब आरोपी संदीप को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।