khabar abhi tak

मेडिकल स्टूडेंट के स्कूटर की डिक्की से टेब चोरी


जबलपुर।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे एक छात्र की स्कूटर की डिक्की से टेब चोरी हो गया। यह घटना संग्राम सागर से मेडिकल के बीच हुई है। मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। 

तिलवारा पुलिस ने बताया कि भोपाल निवासी कुनाल यादव वर्तमान पता जसूजा सिटी  धनवंतरीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मेडीकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। 13 मार्च को शाम लगभग 7 बजे संग्राम सागर बाजनामठ घूमने आया था। उसने अपनी एक्टिवा क्रमांक एमपी 04 यूएल 1766 में डिक्की मेें जियोमी कम्पनी का टेबलेट कीमती लगभग 20 हजार रूपये का रखा था। वह तालाब से वापस मेडिकल कॉलेज आया गाड़ी मेडिकल कॉलेज में खड़ी किया था। मेडिकल कॉलेज की लायब्रेरी में गया फिर गाड़ी की डिक्की खोलकर देखा, उसका टेब एक्टिवा की डिक्की में नहीं था। कोई अज्ञात चोर डिक्की से टेब निकालकर चोरी कर ले गया है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak