इस शिविर की खासियत क्या है
संगठन के संयोजक एसके पचौरी के अनुसार, शिविर की की एक मुख्य विशेषता यह है कि इसमें मैडशिव कैशलेस कंपनी द्वारा उन कर्मचारियों के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने की सुविधा भी दी जाएगी जिन्होंने अब तक इसे नहीं बनवाया है। यह कार्ड कर्मचारी के संपूर्ण परिवार के लिए प्रभावी रहेगा। जिन कर्मचारियों के पास पहले से कार्ड उपलब्ध है उन्हें अपना कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए संगठन ने छह प्रमुख पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं ताकि कर्मचारी पहले से अपना स्थान सुरक्षित कर सकें। इच्छुक कर्मी अपनी सुविधा और पंजीकरण के लिए आरएस परिहार से 94243080640, बृजमोहन विश्वकर्मा से 9981874061, जुबेर खान से 8839899917, आई के अग्रवाल से 9425805770, रमन मिश्रा से 9926669458 अथवा अभिनव कृष्ण त्रिपाठी से 9425159406 पर संपर्क कर सकते हैं। संगठन ने सभी बिजली कर्मचारियों से अपील की है कि वे 2 अप्रैल को कार्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और 3 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस निशुल्क परीक्षण शिविर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाएं।
