khabar abhi tak

नाबालिग को दी तालिबानी सजा, निर्वस्त्र कर चप्पलों से पीटा, नदी में नहलाया, वीडियो किया वायरल

 

जबलपुर। जबलपुर के ग्वारीघाट क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर रुपयों के लेनदेन पर तीन बदमाशों ने अपने ही नाबालिग साथी को तालिबानी सजा दी है। बदमाशों ने पहले तो नाबालिग को चप्पलों से पीटा फिर निर्वस्त्र कर नदी में नहलाया। इतने से भी सुकून नहीं मिला तो उसको खुद ही चप्पले मारने के लिए कहा। यहां तक कि इसका वीडियो भी बनाकर वायरल किया है। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।                                                                            खबर है कि कुछ दिन पहले तीन लड़कों ने शहर के किसी हिस्से से मोटर साइकल चोरी की थी। जिसे बेचने के बाद जब रुपए का बंटवारा होना था। इस बात को लेकर नाबालिग ने अपत्ति जताई तो विवाद हो गया। जिसके चलते तीनों आरोपी राजेश, केशू और राघव ने नाबालिग के साथ मारपीट करने की योजना बनाई। योजना के चलते नाबालिग को  गौरीघाट बुलाया। यहां पर तीनों ने नाबालिग को चप्पलों से बुरी तरह पीटा, इसके बाद निर्वस्त्र कर नदी में नहलाया। इतने से भी मन नहीं भरा तो उससे कहा कि वह स्वयं भी अपने मुंह पर चप्पलें मारे। इस सारे घटनाक्रम का तीनों युवकों ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। तीनों युवकों द्वारा की गई करतूत की शिकायत नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर की, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आज तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस क ा कहना है कि जांच में यह तथ्य सामने आए है कि पीडि़त और आरोपी की आपस में जान पहचान है। उनके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में चोरी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। 

वीडियो में आरोपी कह रहे है जब तक मना न करे, तू अपने आप को मारता रहेगा-

वीडियो में आरोपी नाबालिग से कह रहे हैं कि जब तक हम तुम्हें मना ना करें, तब तक तू अपने आपको मारता रहेगा। आरोपी यह भी कहते सुनवाई दे रहे हैं कि मजा नहीं आ रहा है। पुलिस का कहना है कि अब यह भी पता लगाया जा रहा है कि उक्त मोटर साइकल शहर के किस हिस्से से चोरी की थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak