khabar abhi tak

जबलपुर रेल डिवीजन का अल्टीमेटम : ट्वीट कर रेल यात्रियों को चेताया, ज्यादा सामान हुआ तो लगेगा जुर्माना


जबलपुर।
पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल डिवीजन ने ट्रेनों में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को चेतावनी दी है कि यदि यात्रा के दौरान क्षमता से अधिक सामान मिला तो उन पर पेनल्टी लगाई जा सकती है। जबलपुर डिविजन ने एक पर एक ट्वीट किया जिसमें स्पष्ट बताया है कि इससे अन्य यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे के नियमानुसार 40 किलो से अधिक वजन लेकर यात्रा करने वाले यात्री स्वत लगेज बुक कर लें, अन्यथा सफर के दौरान हुए परेशानी में पड़ सकते हैं।

 डिवीजन के मुताबिक ऐसे यात्रियों की सघन चेकिंग करने के लिए टीटीई स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि डिवीजन के चेकिंग स्टाफ ने पहले चेकिंग करके कई यात्रियों पर जुर्माना लगाया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak