उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर स्थित जंगल में देर रात लगी भीषण आग की चपेट में आकर एमपी का युवक जिंदा जल गया। जिसे रेस्क्यू टीम ने किसी तरह निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर आज सुबह युवक की मौत हो गई। आग से बाहुबली हिल क्षेत्र का करीब 3 हेक्टेयर हिस्सा भी जलकर खाक हो गया है। फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के अनुसार देर रात तक तक आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद भी रातभर टीमें जंगल एरिया के आसपास तैनात रहीं।
जानकारी के अनुसार जंगल में लगी आग में मध्य प्रदेश के रतलाम का रहने वाला पर्यटक माखन सिंह उम्र33 वर्ष फंस गया, वो रात को अकेले ही पहाड़ी पर घूमने गया था। उसने इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर आग की सूचना दी। जब तक रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची वो बेहोश हो गया था। उसे वेसुध हालत में महाराणा भूपाल हॉस्पिटल भर्ती कराया था। जहां आज सुबह 7 बजे उसने दम तोड़ दिया। डाक्टरों का कहना है कि मौत का प्रमुख कारण आग से दम घुटना है। हालांकिए अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। कुछ और कारण भी सामने आ सकते हैं। आगजनी में जंगल का करीब आधा किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह जल गया है। आग पर रात करीब 12 बजे तक काबू पा लिया गया था। हालांकि इसके बाद भी रातभर फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात रहीं। माखन सिंह रतलाम जिले की जावरा तहसील के ऊपरवाड़ा गांव का रहने वाला था। गांव के सरपंच कमलेश पाटीदार ने बताया कि माखन घर से घूमने के लिए ही बोलकर निकला था। वह हार्वेस्टर शोरूम में मैनेजर था। उसके 3 बच्चे हैं।
शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर बाहुबली हिल्स-
बाहुबली हिल्स बड़ी लेक के पास स्थित जंगल एरिया है। इस पहाड़ी पर टूरिस्ट ट्रैकिंग के लिए आते हैं। बीते कुछ समय में ये पूरा एरिया प्री-वेडिंग फोटो शूट के लिए भी पॉपुलर हुआ है। फॉरेस्ट अधिकारियों के अनुसार यहां के जंगल में कई दुर्लभ वनस्पति भी मिलती हैं। आग के कारण इन्हें भी नुकसान पहुंचा है।
Tags
madhya pradesh