सागर। एमपी के सागर स्थित बंडा नगर में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब वार्ड क्रमांक 11 में कराए गए नए बोरिंग से आग की लपटें उठने लगी। पानी की जगह बोरिंग से निकल रही आग की खबर आसपास क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए। जिनकी सूचना पर पहुंंची फायर बिग्रेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
बताया गया है कि बंडा के वार्ड क्रमांक-11 में पेयजल के लिए बोरिंग कराया गया था। बोर करने के बाद बोरिंग मशीन चली गई। इस दौरान बोर से अजीबोगरीब आवाज आने लगी। अचानक बोर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। यह लपटें करीब 10 फीट ऊंची उठ रही थीं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि इस इलाके में इससे पहले भी बोर और हैंडपंप में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। घटना देख लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। फायर फाइटर को बुलाया गया। फायर फाइटर ने कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
Tags
sagar