khabar abhi tak

दो तोला वजनी सोने की चेन लेकर भागा साथी, गाड़ी ट्रांसफर के बहाने बुलाकर की वारदात, प्रकरण दर्ज

जबलपुर। एमपी के जबलपुर शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में पहचान के युवक द्वारा लगबग दो तोला वजनी सोने की चेन लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले गाड़ी ट्रांसफर कराने के नाम पर युवक को कई दिनों तक परेशान किया और मौका मिलते ही उसकी सोने की चेन लेकर भाग गया। पीडि़त की शिकायत पर माढोताल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि लालमाटी सिद्धबाबा घमापुर निवासी रोहित पटेल ने शिकायत दर्ज कराई है कि दीपक पटेल उसका परिचित है, बीते कुछ दिनों से वह गाड़ी ट्रांसफर कराने के काम के लिए उसे लगातार परेशान कर रहा था। इसी सिलसिले में रोहित उसे आरटीओ स्थित अपनी दुकान पर लेकर गया था। दुकान पर दीपक पटेल के पिता शिव भक्त पटेल और भाई मोनू पटेल भी मौजूद थे।

बातचीत के दौरान दीपक की नजर रोहित के गले में पहनी सोने की चेन पर पड़ी। उसने चेन देखने की इच्छा जताई और रोहित को दुकान के सामने ले गया। पहले लगा कि दीपक मजाक कर रहा है, इसलिए उसने अपने गले से करीब 2 तोला सोने की चेन और उसमें लगा 'एमÓ अक्षर वाला करीब 2 तोला का लॉकेट उतारकर दे दिया।

दीपक ने चेन हाथ में ली, और टहलते हुए सड़क के उस पार चला गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर रोहित को शक हुआ, तो दीपक के भाई मोनू पटेल से फोन लगवाया और चेन वापस करने के लिए कहा, लेकिन दीपक ने बात नहीं मानी। इसके बाद जब रोहित ने फोन किया तो दीपक ने उसे गुमराह किया और फरार हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak