khabar abhi tak

भांजे-भतीजे में जमीनी विवाद, भतीजे ने भांजे का कर दिया काम तमाम, देखें वीडियो



जबलपुर।
पनागर के टिकारी गांव में रहने वाले एक ही परिवार के भांजे और भतीजे में जमीन के विवाद पर मारपीट हो गई। मारपीट ऐसी हुई, जिसमें भतीजे ने लाठी से भांजे की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भतीजी बहू की निशानदेही पर आरोपी के खिलाफ अपराध कायम करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पनागर पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में दिलीप सिंह गौंड, कूडन मोहल्ला, कटंगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गुरूवार की दोपहर में श्याम सिंह गौंड़ निवासी ग्राम टिकारी ने सूचना दी कि सुबह लगभग 6 बजे भतीजी बहू ज्योति ने बतायी कि कल रात लगभग 1 बजे भनेज सुनील सिंह गौड एवं भतीजे दिलीप सिंह गौड का जमीनी विवाद को लेकर झगडा हुआ था। दिलीप ने लाठी से सुनील के साथ मारपीट की है। सुनील घायल अवस्था में अपने घर मे पडा हुआ है। सुनील के घर पहुंचा तो देखा कि सुनील बिस्तर पर लेटा था। सुनील बताया कि दिलीप ने मुझे कल लाठी डंडे से मारा है। जिससे दोनों पैर पीठ में चोट है। दोनों पैरों की पिंडली के पास से खून निकल रहा है। उसने सुनील को पानी पिलाया। सुनील की हालत ठीक नहीं लगी तो उसने गांव के कोटवार प्रमोद दाहिया के पास जाकर एम्बुलेंस को सूचना दिलवाया। सुनील को एम्बुलेंस से इलाज हेतु पनागर अस्पताल ले कर गये। प्रारम्भिक उपचार बाद सुनील को मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते मे सुनील सिंह उर्फ लल्लू गौंड़ की मृत्यु हो गयी। 

      दौरान विवेचना घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलित किये एवं आरोपी दिलीप गौंड अपने खेत में छुपा होने की सूचना पर दबिश देते हुये घेराबंदी कर आरोपी दिलीप सिंह को पकडा। दिलीप ने पूछताछ पर सुनील के साथ लाठी से मारपीट करना स्वीकार किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak