जबलपुर। शहर के कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 66, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड अंतर्गत बिलहरी स्थित ड्रीम होम्स कॉलोनी तक आने-जाने वाली सड़क के निर्माण हेतु माननीय विधायक श्री अशोक रोहाणी जी द्वारा 4 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विधायक श्री अशोक रोहाणी एवं वार्ड पार्षद सुश्री कृष्णा चौधरी ने 24 मार्च मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कॉलोनीवासियों को आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक जी ने नवरात्रि के अवसर पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार प्रदान किए।और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि कॉलोनी में बच्चों के खेलने हेतु एक गार्डन विकसित किया जाएगा, जिससे बच्चों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित खेल का स्थान उपलब्ध हो सके।
ये नागरिक रहे मौजूद
इस अवसर पर वार्ड पार्षद सुश्री कृष्णादास चौधरी, मंडल अध्यक्ष सौरभ गोयल, श्री आशीष चौधरी, वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के मंडल अध्यक्ष श्री बी.एन. शुक्ला, श्री विनोद राय, श्री अरुण चौकसे श्री स्वप्निल बाथरे, श्री विकास पटेल श्री राजेन्द्र सुखदान, राजा कोष्टा सहित अन्य कॉलोनीवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नागरिकों ने जताया आभार
इस मौके स्थानीय नागरिकों ने विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति उनके संकल्प की सराहना की। लोगों का कहना है कि विधायक श्री रोहाणी की क्षेत्रीय जनता की छोटी हो या बड़ी समस्याएं, उन्हें व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर हल कराना काफी प्रशंसनीय है, यह सेवा भाव बहुत कम जनप्रतिनिधियों में नजर आता है, यही कारण है कि श्री रोहाणी अन्य जनप्रतिनिधियों से अलग नजर आते हैं और जन-जन में लोकप्रियता का कारण उनकी लोगों से व्यक्गित संबंध व समस्याओं के त्वरित निदान कराने के कारण है.
