khabar abhi tak

जबलपुर: बड़ी खेरमाई मंदिर में महिला समिति ने की भव्य महाआरती



मां की बेटियां समिति ने माता को अर्पित की 6 मीटर लंबी चुनरी

​जबलपुर। संस्कारधानी में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां बड़ी खेरमाई मंदिर में भक्तिमय आयोजन संपन्न हुआ। मां की बेटियां बड़ी खेरमाई महिला समिति के तत्वावधान में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। यह समिति पिछले 10 वर्षों से निरंतर इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। इस विशेष अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ पूजन अर्चन किया। समिति की ओर से माता रानी को श्रद्धापूर्वक 6 मीटर की चुनरी भेंट की गई। इसके साथ ही मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया और महिलाओं को श्रृंगार सामग्री भी प्रदान की गई। इस अनुष्ठान को पूर्ण विधि विधान और परंपराओं के साथ संपन्न किया गया।​इस आयोजन में समिति की अध्यक्ष रीना पाल सहित वर्षा त्रिवेदी, ममता कुकरेजा, दिशा चौबे, शिवानी शर्मा, भक्ति शर्मा, रीना दीक्षित, नूतन, मनीषा दुबे, करिश्मा शर्मा, विमला जगवानी, प्रीति अग्रवाल, अभिलाषा, गीता टंडन, प्रीती त्रिपाठी, बिंदु पांडे, बबीता यादव, ज्योती सोनी, चंद्रकला, अंजली भटेजा, सुनीता मिश्रा, भावना अग्रवाल, आरती तिवारी और दीपा सिंह ठाकुर की सक्रिय सहभागिता रही। सभी सदस्यों ने मिलकर माता की आराधना की और शहर की सुख समृद्धि की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak