khabar abhi tak

भोपाल में हादसा : चाय पीने निकले दोस्तों की कार, ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी, 3 युवकों की मौत

भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में निपानिया के पास मंगलवार 24 मार्च की देर रात तेज रफ्तार कार और भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गुलाब मेहर ईटखेड़ी के सचिव है। उनकी पत्नी पार्वती ग्राम पंचायत चंदेरी की सरपंच है। उनका बेटा हर्ष मेहर, भतीजा सतीश मेहर, दोनों के दोस्त लकी अहिरवार और गब्बर एक ही कार में सवार होकर देर रात 11:30 बजे गांव से निपानिया के लिए रवाना हुए। निपानिया के पास सामने से आ रही भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में हर्ष मेहर, सतीश मेहर और लकी अहिरवार की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गब्बर का इलाज जारी है।

कार काटकर निकाले गए शव

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के चेसिस को काटकर शव और घायल को बाहर निकालना पड़ा। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि ट्रैक्टर की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिससे सामने आ रहे वाहन का सही अंदाजा नहीं लग सका। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak