khabar abhi tak

सिद्धेश्वरी मंदिर में जवारा उत्सव की तैयारी: कल भ्रमण पर निकलेंगी माता काली



कजरवारा खेरमाई मंदिर समिति ने की जवारा चल समारोह में शामिल होने की अपील

जबलपुर। कजरवारा स्थित माँ खेरमाई सिद्धेश्वरी दुर्गा माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित 9 दिवसीय भक्तिमय कार्यक्रमों की श्रृंखला में कल भव्य जवारा विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन में लगभग 10 हजार भक्तों के शामिल होने का अनुमान है। मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार जवारा चल समारोह कजरवारा खेरमाई मंदिर से विधि-विधान के साथ प्रारंभ होगा। यह शोभायात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए अपनी मंजिल तक पहुँचेगी। निर्धारित मार्ग के अनुसार जवारे सिद्धेश्वरी नगर, बजरंग मंदिर बस्ती, भोंगाद्वार, धोबीघाट और अनुराधा कालोनी से होकर गुजरेंगे। इसके पश्चात यात्रा मिल्ट्री डेयरी फॉर्म के समीप स्थित मंदिर में जाकर संपन्न होगी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा मन्नत वाले जवारों का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया जाएगा। भक्तों की सुविधा और सेवा के लिए जगह-जगह भंडारे और प्रसाद वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस दौरान माता काली अपने रौद्र स्वरूप खप्पर के साथ जवारों के आगे भ्रमण कर भक्तों को दर्शन देंगी। आयोजन को भव्य बनाने और व्यवस्थाएं संभालने में खेरमाई माता मंदिर समिति के अध्यक्ष नकुल गुप्ता सहित मूलचंद, राजू पटेल, अटल उपाध्याय, अस्सू ठाकुर, विनोद, अनिल वाल्मीक, अपूर्व दुबे, विभु शुक्ला, कपूर पटेल, अनिल चौकसे, संतोष यादव, अभय उपाध्याय, मन्तुक पहलवान, डॉक्टर लल्ला चौधरी, मुकेश यादव और चिंटू पाल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समिति के इन सभी सदस्यों ने क्षेत्रीय नागरिकों और धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak