इस संबंध में शहपुरा थानाप्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बताया कि ग्राम फुलर स्थित भाईजान के खेत में बनी टपरिया में लम्बे समय से जुआंफड़ संचालित हो रहा है। यहां पर शहपुरा सहित आसपास के गांव से जुआंड़ी आकर जुआं खेलते है। बीती रात भी यहां पर जुआं फड़ चल रहा था। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और टपरिया की घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई। पुलिस से बचने के लिए वे खेत से भागे जिन्हे पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 11 जुआंडिय़ों को गिरफ्तार कर 40 हजार 5 सौ रुपए जब्त किए। चर्चाओं में यह बात भी सामने आई है यहां पर प्रतिदिन लाखों रुपए के दांव लगाए जाते रहे, यह बात अलहदा है कि पुलिस की दबिश के बाद गिनती हजार से ऊपर नहीं पहुंच सकी है।