khabar abhi tak

एयरलाइंस कंपनियों ने लो-फेयर स्कीम किया बंद, किराया बढ़ा, फ्यूल चार्ज में की इतनी वृद्धि

भोपाल. हवाई सफर पर भी अब ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध का साया मंडराने लगा है। भारतीयों को अब अपने ही देश की यात्रा सस्ते किराए में टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। एटीएफ के दाम बढऩे से एयर इंडिया के बाद इंडिगो ने भी ईधन अधिभार लगाना शुरू कर दिया है। इस बार एयरलाइंस कंपनियों ने लो फेयर स्कीम भी जारी नहीं की है। ऐसे में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हैदराबाद, बेंगलुरु एवं पुणे तक मनमाना किराया लिया जा रहा है।

मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण क्रूड यानी कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसी कारण एयर टर्बाइन फ्यूल के दाम बढ़ गए हैं। दो दिन पहले एयर इंडिया ने अंतराष्ट्रीय रूट पर फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा की थी। अब डोमेस्टिक उड़ानों पर सरचार्ज लगना शरू हो गया है। देश की प्रमुख एयरलाइंस इंडिगो ने 425 रूपए से लेकर 2300 रुपये तक फ्यूल सरचार्ज लगाना शुरू कर दिया है। इसका असर किराए में बढ़ोतरी के रूप में हवाई यात्री को वहन करना होगा।

लो-फेयर स्कीम का लाभ नहीं

आमतौर पर एयरलाइंस कंपनियां होली के कुछ समय बाद लो फेयर स्कीम जारी करती हैं। इसके तहत 30 दिन से अधिक समय पहले बुकिंग कराने पर सस्ते टिकट मिलते हैं। इस बार युद्ध के माहौल के कारण किसी भी कंपनी ने ऐसी स्कीम जारी नहीं की है। भोपाल से वर्तमान में एयर इंडिया एवं इंडिगो दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। दोनों ने किराये में बढ़ोतरी की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak