जबलपुर। तिलवारा के झिरी पिपरिया रोड पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव के ठाकुर धनराज की मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया। तिलवारा पुलिस ने बताया कि झिरी पिपरिया निवासी रामस्वरूप ठाकुर ने सूचना दी कि वह अपनी बहन के घर ग्राम ढगोरखपुर थाना बरगी जबारे देखने के लिये गया था। उसका भाई गांव के रहने वाले सुखचैन की मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम क्यू 6369 को लेकर शाम लगभग 4 बजे पिताजी से खेत जाने की बोलकर निकला था। शाम लगभग 7-15 बजे उसके बेटे अर्जुन ठाकुर ने उसे फोन कर बताया कि चाचा धनराज ठाकुर का एक्सीडेंट हो गया है। वह अपने गांव झिरी रोड पर पहुंचा, जहां उसके भाई धनराज ठाकुर का शव सड़क पर पड़ा था। घटनास्थल के पास में भाई की मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुयी थी। मौके पर देखकर लगता है कि उसके भाई की मोटर सायकल में अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया, जिससे चोटें आने से उसके भाई की मृत्यु हो गयी है।