khabar abhi tak

एमपी : पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती एक्जाम डेट फिर बदली, अब अप्रैल में इस दिन होगी परीक्षा

भोपाल. एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख फिर बदल गर्ई है। इसके लिए ईएसबी द्वारा संशोधित सूचना जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार अब सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा अप्रैल में होगी। 

मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) के पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत होने वाली सूबेदार और उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय चरण (मुख्य परीक्षा) के कार्यक्रम में एक बार फिर बड़ा संशोधन किया गया है। मंडल द्वारा जारी संशोधित सूचना के अनुसार, अब यह परीक्षा 29 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। आपको बता दें मंडल द्वारा तीसरी बार इस परीक्षा की तारीख बढ़ाई गई है। जिससे परीक्षार्थियों को भी असुविधा हो रही है। 

इस दिन होना थी परीक्षा

गौरतलब है इससे पहले मंडल द्वारा इस परीक्षा को 26 अप्रैल 2026 को करने का फैसला लिया गया था। लेकिन इस दिन एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 भी होनी है। इन दोनों बड़ी परीक्षाओं की डेट्स एक ही दिन क्लैश होने के चलते अभ्यर्थियों के सामने दुविधा की स्थिति थी। छात्रों की इस परेशानी को देखते हुए उनकी मांग नर कर्मचारी चयन मंडल ने ये फैसला लेते हुए परीक्षा को तीन दिन के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। 

अभी तक तीन बार बदली तारीख 

आपको बता दें सबसे पहले ये परीक्षा 9 अप्रैल को होनी थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 26 अप्रैल किया गया था। अब अंत में इसकी तारीख 29 अप्रैल तय की गई है। 

ये है पात्रता

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मुख्य परीक्षा के लिए 8 अप्रैल तक एग्जाम फीस जमा कर सकते हैं। हालांकि इसके द्वितीय चरण की परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो पाएंगे जो प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में सफल घोषित हुए हैं। यदि आप इससे संबंधित अधिक जानकारी चाहते हैं तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाकर पूरी प्रोसेस जान सकते हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak