जबलपुर। कटंगी के ग्राम झगरा में टीवीएस कंपनी के वसूली करने गए एक्जीक्यूटिव को दो ग्रामीण युवकों ने मारपीट करके लूट लिया। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कटंगी पुलिस ने बताया कि दमोह निवासी हेमेन्द्र पटेल ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह टीव्हीएस एजेन्सी राईट टाउन के आफिस में फील्ड एक्ज्यूकेटिव के पद पर नौकरी करता है। उसे एजेन्सी के द्वारा जबलपुर, बेलखाडू, मझौली क्षेत्र में किश्त बसूली का कार्य दिया गया है। शुक्रवार दोपहर लगभग 3-30 बजे वह ग्राम झगरा राजेन्द्र नरवद के घर किश्त लेने अपनी मोटर सायकल से गया था। राजेन्द्र नरवद के घर के बाहर एक मोटर सायकल में 2 लड़के बैठे थे। एक लड़का बाहर खड़ा था। राजेन्द्र के घर पर 2 लोग बैठे थे। राजेन्द्र नरवद घर पर नहीं था। उसकी मां से मोटर सायकल की मार्च महीना की किश्त जमा करने के लिये कहा। तभी वहीं बैठे लड़के ने उससे पूछा कि क्या करते हो, कहां से आये हो। राजेन्द्र का किस्त का कितना पैसा बकाया रह गया है। उक्त लड़के उसे ताड़ रहे थे, तभी राजेन्द्र की मां बोली कि शनिवार तक किश्त का पैसा दे देगे। वह अपना पिट्ठू बैग अपने पीठ में टांग कर अपनी मोटर सायकल से झगरा से चौदह मील तरफ आने लगा। तभी उन्हीं में से तीन लड़के एक मोटर सायकल से उसके आगे पीछे चलने लगे। वह राजेन्द्र के घर से लगभग एक किलोमीटर कटंगी तरफ रोड में आया था। तभी उन लड़कों में से एक ने उससे कहा कि मेरी मम्मी की तबियत खराब है। पेट्रोल दे दो। उसने कहा कि उसकी गाड़ी बीएस 6 है, इसमें से पेट्रोल नहीं निकलेगा। पेट्रोल देने से मना किया। लड़के ने कहा कि 2 मिनिट अपनी मोटर सायकल रोक लो। मां की तबियत खराब है। अर्जेन्ट पेट्रोल चाहिये। उसने अपनी मोटर सायकल रोक ली। तभी लड़कों ने भी मोटर सायकल रोककर उसके पास आकर उसकी मोटर सायकल की टंकी के नीचे देखने लगे कि पेट्रोल कहंा से निकलेगा। उसी समय पीछे से दूसरी मोटर सायकल से 2 लड़के आये और उसे पकड़ कर जबरदस्ती रोड़ किनारे लगी झाड़ियों तरफ ले गये। झूमाझपटी कर उसका पिट्ठू बैग और उसके पेंट की जेब में रखे पर्स को छीनकर ग्राम बोरिया तरफ दोनों मोटर सायकल से भाग गये। उसके पिट्ठू बैग में एचपी कम्पनी का लेपटाप, चार्जर, रजिस्टर एवं ब्राउन रंग के पर्स में किस्त बसूली के 27 हजार 800 रूपये नगदी रखे थे। घटना के बारे में एजेन्सी मालिक शशांक मिश्रा को फोन से बताया था।