khabar abhi tak

जबलपुर डिस्ट्रिक कोर्ट में बम फोडऩे वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, खुशी का इजहार करने जलाया था सुतली बम

 जबलपुर। जबलपुर के जिला न्यायालय के कोर्ट नंबर 2 के बाहर 17 मार्च को पटाखा फोड़कर धमाका करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपियों के साथी की गवाही थी जो उसके पक्ष में हुई थी, इस खुशी का इजहार करने के सुतली बम जलाकर धमाका कर दिया। 

                                पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार 17 मार्च की शाम जब जिला न्यायालय में अदालत लगी थी। तभी अचानक ही धमाका होने लगा। आवाज सुनकर सभी वकील कोर्ट से बाहर निकल आए। जिस जगह ब्लास्ट हुआ था। वकील और पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि बम के अवशेष पड़े हुए थे। आसपास धुंआ फैला हुआ था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ था। पुलिस को मौके से बम के अवशेष और माचिस बरामद हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि लड़के पहले तो कोर्ट के गेट नम्बर तीन से अंदर प्रविष्ठ हुए, इकसे बाद कोर्ट के बाहर बम फोड़कर धमाका कर दिया। ओमती पुलिस ने मामले में आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोमवार को उनके एक साथी मनीष अहरिवार की पेशी थी। केस से जुड़ी गवाही हुई, जो कि उनके पक्ष में थी,  इसी की खुशी मनाने के लिए फटाका फोड़ा था।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी-

-तनमय पिता अमित राजपूत उम्र 19 वर्ष निवासी शंकर नगर माढोताल

-अनूप पिता रघुनाथ श्रीपाल उम्र 18 वर्ष निवासी शिव शक्ति नगर चुंगी नाका  माढोताल

-अनुज पिता सुरेश राजपूत उम्र 20 वर्ष निवासी मदर टेरेसा पैट्रोल पंप के पास माढोताल

-परोक्ष उर्फ दक्ष पिता राकेश राजपूत उम्र 18 वर्ष निवासी रामनगर कालोनी मझौली हाल काली़माता मंदिर के पास विजय नगर

-पंकज पिता हेमराज राजपूत उम्र 28 वर्ष निवासी शंकर नगर पेट्रोल पंप के पास करमेता माढोताल

एक आरोपी पंकज राजपूत का  NSA भी किया गया-

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पंकज राजपूत अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके विरूद्ध पूर्व से 11 अपराध अपहरण, अवैध वसूली, मारपीट, आर्म्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध हेै। जिसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की गई है। 

आरोपियों को पकडऩे में इनकी रही सराहनीय भूमिका-

न्यायालय परिसर में फटाखा फोडने वाले पॉच आरोपियो को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी ओमती राजपाल सिंह बघेल, थाना प्रभारी माढोताल वीरेन्द्र सिंह पवार, थाना ओमती के एसआई शैलेन्द्र सिंह, एसआई श्रीराम सनोडिया, एएसआई कुंजबिहारी सिंह, आरक्षक सुनील सिंह, मिथलेश एवं थाना माढोताल के एएसआई विजय शुक्ला, आरक्षक सचिन मेहरा, निकेश बाजनघाटे एवं क्राईम ब्रांच के एसआई प्रभाकर सिंह, एएसआई मोहन तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak