khabar abhi tak

बिजली कंपनी के ऑपरेटर ने युवती को बंधक बनाकर किया रेप, शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था

 

सतना। सतना के नागौद थाना की पुलिस ने बिजली कंपनी के आपरेटर को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी अवधराज उर्फ छोटू लोधी बस स्टेंड में युवती से मिला और जरुरी बात करने का कहकर रहिकवारा गांव ले गया। जहां पर युवती को एक घर में बंधक बनाकर रात भर शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अवधराज को गिरफ्तार कर लिया है। 

                                 पुलिस को शिकायत देते हुए युवती ने बताया कि  रिश्ते के जीजा अवधराज उर्फ छोटू लोधी उम्र 27 वर्ष से फोन पर बातचीत होती रही। बातचीत के दौरान अवधराज ने युवती को शादी करने का प्रलोभन देते हुए 17 मार्च को बस स्टेंड मिलने के लिए बुलाया। युवती भी अवधराज की बातों में आकर बस स्टेंड पहुंच गई। जहां पर अवधराज ने युवती से जरुरी बात करने का झांसा दिया और अपने साथ रहिकवारा गांव ले गया। वहां एक घर में आरोपी ने युवती को जबरन रोककर रात में दुष्कर्म किया। इस बीच पीडि़ता ने शादी करने की बात कही तो अवधराज ने साफ इनकार कर दिया। अवधराज द्वारा दिए गए धोखे से व्यथित युवती घर आई और 18 मार्च को नागौद थाने में लिखित शिकायत दी। जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी अवधराज की तलाश करते हुए बंदी बना लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी बिजली कंपनी में एक निजी ऑपरेटर के रूप में काम करता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak