मदन महल एचपी गैस एजेंसी के संचालक शलभ नायक ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत स्कूल, कॉलेज व छात्रावासों को उनके पूर्व रिकॉर्ड के आधार पर 100 प्रतिशत गैस सप्लाई दी जाएगी। वहीं रेलवे को 70 प्रतिशत गैस उपलब्ध कराई जाएगी। नायक ने बताया कि इसके अलावा ढाबों और रेस्टोरेंट्स के लिए 9 से 13 प्रतिशत तक गैस सप्लाई तय की गई है। खास बात यह है कि पहले रेस्टोरेंट्स के लिए सप्लाई बंद कर दी गई थी, जिसे अब फिर से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि संभावना है कि 25 मार्च से गैस की सामान्य सप्लाई बहाल हो जाएगी। जिससे व्यावसायिक गतिविधियों को राहत मिलेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस सप्लाई केवल रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को ही दी जाएगी। सभी उपभोक्ताओं का डेटा कलेक्टर को सौंप दिया गया है और संबंधित विभाग के आदेश के बाद उसी आधार पर एजेंसियों को वितरण करना होगा।
जबलपुर। जबलपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों को अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार चरणबद्ध तरीके से गैस वितरण के निर्देश दिए गए हैं।
Tags
jabalpur